मुंबई गला घोंटकर दोस्त की हत्या के बाद पूरी रात शव के पास सोते रहे नाबालिग आरोपी

मुंबई  गला घोंटकर दोस्त की हत्या के बाद पूरी रात शव के पास सोते रहे नाबालिग आरोपी
मुंबई के डीएन नगर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग लड़कों ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी उसी कमरे में रात को शव के पास सो गए।

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के डीएन नगर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो नाबालिग लड़कों ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी उसी कमरे में रात को शव के पास सो गए।

डीएन नगर पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 15 और 17 साल के दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। दोनों को बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या आपसी झगड़े और बढ़ते तनाव का नतीजा है।

तीनों लड़के बिहार के रहने वाले थे और मुंबई के अंधेरी स्थित गणेश नगर में किराए के एक कमरे में साथ रहते थे। वे पास के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। बाहर से देखने पर उनकी दोस्ती काफी गहरी लगती थी, लेकिन अंदर ही अंदर उनके बीच तनाव बढ़ रहा था।

जांच में सामने आया है कि मृतक अक्सर अपने दोनों साथियों की शिकायत रेस्टोरेंट मालिक से करता था। इस वजह से मालिक आरोपियों को डांटता था, जिससे उनके मन में गुस्सा और नाराजगी बढ़ती गई। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि मृतक ने आरोपियों में से एक की बहन के बारे में अपशब्द भी कहे थे, जिससे विवाद और बढ़ गया।

घटना वाले दिन तीनों के बीच कमरे में बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने पीड़ित का गला दबाया, जबकि दूसरे ने उसके पैर पकड़कर उसे काबू में रखा। इस दौरान पीड़ित की मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने अपने हाथ-मुंह धोए और उसी कमरे में शव के पास सो गए। अगली सुबह उन्होंने झूठी कहानी बनाई कि उनका दोस्त अचानक बेहोश हो गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने के साफ संकेत मिले हैं।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने सच्चाई छुपाने के लिए झूठी कहानी बनाई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ में उनकी साजिश सामने आ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 8:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story