बिहार दिवस पर हम अपनी समृद्धशाली विरासत को याद कर रहे संजय सरावगी

बिहार दिवस पर हम अपनी समृद्धशाली विरासत को याद कर रहे  संजय सरावगी
बिहार दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से कहा कि आज बिहार में और देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। एनडीए सरकार के सत्ता में आने के समय से ही हमने बिहार का स्थापना दिवस मनाना शुरू कर दिया था। आज यह उत्सव न केवल राज्य की राजधानी में बल्कि बिहार के हर जिले में और देश-विदेश में जहां भी बिहार की इकाइयां हैं, वहां मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से कहा कि आज बिहार में और देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। एनडीए सरकार के सत्ता में आने के समय से ही हमने बिहार का स्थापना दिवस मनाना शुरू कर दिया था। आज यह उत्सव न केवल राज्य की राजधानी में बल्कि बिहार के हर जिले में और देश-विदेश में जहां भी बिहार की इकाइयां हैं, वहां मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार दिवस पूरे राज्य में उत्साह और उल्लास के साथ मानाया जा रहा है। विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार जल्द ही पहुंचने वाला है। बिहार की आर्थिक विकास दर हो या बिहार की आधारभूत संरचना हो या बिहार का स्वास्थ्य और शिक्षा हो, आज बिहार कहां से कहां पहुंच गया है। आज हम अपनी समृद्धशाली विरासत को याद कर रहे हैं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार की वर्तमान स्थिति स्थिति चिंताजनक है। अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में पूरी दिल्ली में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ। आज पंजाब में ड्रग नेटवर्क सक्रिय हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और अरविंद केजरीवाल किसी भी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

एलपीजी को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि इस समय असाधारण स्थिति है। ईरान, इजरायल और अमेरिका में संघर्ष जारी है। गैस और तेल की आपूर्ति करने वाले कई अन्य देश भी इसमें शामिल हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक संबंधों और व्यक्तिगत संपर्कों के कारण, बिहार सहित पूरे देश में गैस और तेल की आपूर्ति इन विशेष परिस्थितियों में काफी हद तक स्थिर बनी हुई है।

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर आईएएनएस से संजय सरावगी ने कहा कि अभी नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे राज्यसभा जा रहे हैं। जल्द ही सभी वरीय नेता, केंद्रीय नेतृत्व और नीतीश कुमार बैठकर तय करेंगे कि आगे क्या फैसला किया जाएगा।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story