सांप्रदायिकता फैलाकर वोटों की फसल काटना चाहती है भाजपाः सुरेंद्र राजपूत
लखनऊ, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पंजाब में सरकारी कर्मचारी गगनदीप सिंह के आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी और विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाकर राजनीति करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, भारतीय जनता पार्टी जहां भी जाती है, हिंदू और मुसलमानों के बीच फूट डालने की कोशिश करती है। मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढने का प्रयास करती है और मंदिर संबंधी विवादों को भड़काने की कोशिश करती है। यहां तक कि जब यह रोजगार की बात करती है, तो उसके दावे भी झूठे होते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दो करोड़ नौकरियां देने का वादा तो करती है लेकिन दो लाख नौकरियां भी नहीं दे पाती। किसानों की आय दोगुनी और सभी को आवास देने का वादा भी भाजपा सरकार ने नहीं पूरा किया। भाजपा सरकार में किसानों का कर्ज और खर्च तीन गुना हो गया है। भाजपा सिर्फ हिंदू और मुस्लिम की राजनीति करते हुए सांप्रदायिकता के जहर से वोटों की फसल काटना चाहती है। केरल में भाजपाइयों की कोई जगह नहीं है।
सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "आम आदमी पार्टी भ्रष्ट लोगों का समूह है। इस पार्टी ने पंजाब को पहले ही बर्बाद कर दिया है। पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार इतना व्यापक है कि वहां के अधिकारी भी आत्महत्या कर रहे हैं। जिस तरीके से आप पार्टी के मंत्री, विधायक, चड्ढा और केजरीवाल ने पंजाब में लूट खसोट मचाए हुए हैं। ऐसी पार्टी को सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं है। पंजाब में जंगल राज है। ."
सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "ईरान ब्रिक्स का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। उस पर हमला हुआ है। उसके शीर्ष नेता की हत्या कर दी गई है और उसके राजनीतिक नेतृत्व के 48 सदस्यों को मार गिराया गया है। इस पर भारत की चुप्पी कमजोरी का एक खतरनाक संकेत है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 March 2026 11:41 AM IST












