रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' नहीं बनाने के लिए लोगों ने दी थी सलाह, 3 दिन में पूरी की स्क्रिप्ट

रणदीप हुड्डा को स्वातंत्र्य वीर सावरकर नहीं बनाने के लिए लोगों ने दी थी सलाह, 3 दिन में पूरी की स्क्रिप्ट
एक्टर रणदीप हुड्डा की पहली डायरेक्टर फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को रिलीज हुए 2 साल पूरे हो चुके हैं। अभिनेता ने न सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से, बल्कि फिल्म को पूरा करने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपनी प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा भी बेच दिया था। आज हम फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताएंगे।

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। एक्टर रणदीप हुड्डा की पहली डायरेक्टर फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को रिलीज हुए 2 साल पूरे हो चुके हैं। अभिनेता ने न सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से, बल्कि फिल्म को पूरा करने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपनी प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा भी बेच दिया था। आज हम फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताएंगे।

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में वीर सावरकर के किरदार को पूरी तरह से निभाने के लिए अभिनेता ने शारीरिक और मानसिक रूप से खुद में बड़े बदलाव लाए थे। काला पानी की सजा के दौरान सावरकर की दशा को दिखाने के लिए उन्होंने 32 किलो वजन कम किया था और एक दिन में एक बार ही खाते थे। वे खुद को अंधेरे कमरे में भी बंद रखते थे, ताकि किरदार की भावनाओं को पर्दे पर उतार सकें।

फिल्म बनाने से पहले अभिनेता ने बहुत रिसर्च की थी और पाया था कि सावरकर को लेकर अंग्रेजी किताबों में कुछ खास जानकारी नहीं थी, उनका क्या योगदान था, यह कहीं भी नहीं लिखा। इसलिए अभिनेता ने अलग- अलग किताबों को पढ़ना शुरू किया और टूटी-फूटी स्क्रिप्ट तैयार की लेकिन फिल्म बनाने के लिए स्क्रिप्ट के साथ संवाद भी जरूरी था। जिसके लिए अभिनेता ने अपने को-राइटर के साथ मिलकर 3 दिन में पूरी स्क्रिप्ट लिखकर तैयार कर दी थी। वो रोजाना 12-12 घंटे काम करते थे।

बहुत कम लोग जानते हैं कि 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की बायोपिक बनाते समय कई लोगों ने अभिनेता को चेताया था कि वह ऐसी फिल्म न करें, क्योंकि यह उनके करियर को प्रभावित कर सकती है। अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कुछ शुभचिंतकों ने फिल्म न करने की सलाह दी थी, लेकिन फिर मुझे लगा कि इतने लोग मना कर रहे हैं तो अब तो फिल्म करनी ही पड़ेगी। अभिनेता ने फिल्म में अपना तन, मन, और धन तीनों लगा दिया।

फिल्म रिलीज के साथ विवादों में रही। फिल्म का कलेक्शन बहुत कम था। इस फिल्म के दौरान अभिनेता को बॉलीवुड से भी सपोर्ट नहीं मिला था और फिल्म को महेश मांजरेकर ने बीच में छोड़ दिया था। रचनात्मक मतभेद होने की वजह से महेश ने फिल्म को डायरेक्ट करने से मना कर दिया था, लेकिन सिर्फ अभिनेता ने फिल्म को खुद डायरेक्ट करने का फैसला किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 12:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story