प्रधानमंत्री मोदी ने जुएल ओराम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जनजातीय सशक्तिकरण में योगदान को सराहा
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में वे सबसे आगे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में वे सबसे आगे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।"
इसके बाद जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जवाब में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपका दूरदर्शी नेतृत्व और 140 करोड़ भारतीयों की समृद्धि के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी को निरंतर प्रेरित करती रहती है।"
उन्होंने आगे लिखा, "आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में जनजातीय समुदायों और राष्ट्र की सेवा करना सचमुच मेरे लिए एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। आपके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जुएल ओराम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हमारे समाज के आदिवासियों और अन्य कमजोर वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्पित प्रयास, समावेशी विकास और सभी के लिए गरिमा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, "केंद्री मंत्री जोएल ओराम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के जनजातीय कल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में आप सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।"
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जोएल ओराम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से जुएल ओराम के उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न और मंगलमय जीवन की कामना की।
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर ने भी जोएल ओराम के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, "केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 March 2026 10:56 AM IST












