मध्य पूर्व में युद्ध से दुनिया के लगभग हर देश पर पड़ा है असर रामकृपाल यादव
पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि युद्ध के कारण दुनिया के लगभग हर देश पर असर पड़ा है। पेट्रोलियम आधारित उत्पाद महंगे हो गए हैं और आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। इसका काफी हद तक भारत पर भी असर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि जैसा कि आपने देखा होगा, व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कमी है। जिसकी वजह से कई व्यापारी होटल और रेस्तरां बंद करने पर मजबूर हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए गए हैं।
बिहार दिवस पर उन्होंने कहा कि बिहार दिवस हर साल मनाया जाता है और आज भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उचित व्यवस्था की गई है, मंडप लगाए गए हैं, मेले आयोजित किए जा रहे हैं और प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है। वे इनका औपचारिक उद्घाटन करेंगे और हम सभी उपस्थित रहेंगे।
चैती छठ पर उन्होंने कहा कि चैती छठ का व्रत हर कोई नहीं करता लेकिन मेरी पत्नी नियमित रूप से करती हैं। जब उन्हें मौका मिला, तब उन्होंने दिल्ली में भी यह व्रत किया था और इस बार भी वे चैती छठ कर रही हैं। वे यह व्रत सभी के कल्याण के लिए, बिहार के लिए, पटना के लिए और दानापुर के लिए करती हैं ताकि सभी लोग सुखी जीवन जी सकें।
बता दें कि रविवार को धूमधाम से बिहार दिवस मनाया जा रहा है। बिहार दिवस की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 March 2026 11:11 AM IST












