छत्तीसगढ़ के बस्तर में मैराथन का आयोजन, 10000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मैराथन का आयोजन, 10000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
बस्तर में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। बस्तर हेरिटेज फुल मैराथन पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 10,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।

जगदलपुर, 22 मार्च (आईएएनएस)। बस्तर में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। बस्तर हेरिटेज फुल मैराथन पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 10,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए पुनर्वासी लोग भी शांति स्थापित करने के लिए दौड़ रहे हैं। बस्तर ने लगभग 50 वर्षों तक नक्सलवाद की पीड़ा को झेला है। नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने पर दौड़ रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे बस्तर ओलंपिक या इस तरह के आयोजन हों बस्तर विकास के राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मैराथन में हिस्सा लेने वालों को बधाई दी और कहा कि आइए हम सब मिलकर बस्तर के सुख, समृद्धि, संस्कृति और विकास के लिए दौड़ें। उन्होंने कहा कि बस्तर को हमें विकास की दृष्टि से सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाना है।

बता दें कि फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने भी नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसको लेकर बीएसएफ के डीआईजी विजय कुमार राणा ने कहा कि नशे के खिलाफ आज के मैराथन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन है, एक 10 किलोमीटर की दौड़ है और रन फॉर फन तीन किलोमीटर की है।

इससे पहले बिहार में भी नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। पटना के गांधी मैदान में 10,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। बिहार की लगभग 57 प्रतिशत आबादी 25 साल से कम उम्र के युवाओं की है। 'नशा मुक्त बिहार' के लिए युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक तरीके से उपयोग करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया था। मैराथन में 42 किलोमीटर की दौड़, 21 किलोमीटर की दौड़, 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ शामिल थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 9:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story