Assembly Elections in India: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, न दिशा, न रणनीति सिर्फ बयानबाजी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,  न दिशा, न रणनीति सिर्फ बयानबाजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को 21दिन पूरे हो चुके हैं। युद्ध का प्रभाव दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। इसी बीच भारतीय चुनाव आयोग ने कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (21 मार्च) को बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर हो रहा है इसके जिम्मेदार भारतीय सरकार हैं।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक एक पोस्ट साझा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोत्तरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, MSMEs ( सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे और FII (Foreign Institutional Investor) का पैसा और तेजी से बाहर आएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा। यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। और यह सिर्फ वक्त की बात है कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी।"

कांग्रेस सांसद ने कहा ‘मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति सिर्फ बयानबाजी है। सवाल यह नहीं है कि सरकार क्या कह रही है सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।’

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण विश्व के लगभग 95 देशों की कच्चे तेस की आपूर्ति को काफी क्षति पहुंची है। भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। हालांकि कंपनियों ने देश में प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम जरूर बढ़ाए हैं।

Created On :   21 March 2026 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story