Keralam Assembly Elections 2026: केरल CM ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार, कांग्रेस को बताया भाजपा की B-टीम

केरल CM ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार, कांग्रेस को बताया भाजपा की B-टीम

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल में आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है। इसी बीच केरल के CM पिनराई विजयन ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (BJP) की B-टीम है। विजयन ने राहुल गांधी ने हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें राहुल ने दावा किया था कि केंद्रीय एजेंसियों ने देशभर के विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री को कभी भी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया।

कोर्ट के निर्णय से राहुल गांधी ने नहीं लिया सबक- केरल सीएम

एक न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में केरलम के सीएम ने कहा ‘राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त करते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दिया। कोर्ट का निर्णय राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए एक करारा झटका था। इसके बावजूद वह फिर से वही गलती दोहरा रहे हैं। इसलिए मैंने कहा था कि वे अपने अनुभवों से सबक नहीं सीखते हैं।‘

भाजपा-कांग्रेस का है तालमेल- पिनराई

उन्होंने कहा कांग्रेस का रुख भाजपा के प्रति नरम होता जा रहा है और राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी भाजपा की “वास्तविक बी-टीम” बनती दिख रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केरल में कांग्रेस और भाजपा कई मौकों पर एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देते हैं। पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में पहले कई बार कांग्रेस बीजेपी का गठबंधन देखा गया है। वे दोनों पार्टियां एक ही तरीके से LDF (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) का विरोध करती हैं और ऐसा लगता है ऐसा लगता है उनके बीच तालमेल है।

Created On :   22 March 2026 12:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story