Delhi Palam Fire Tragedy: दिल्ली फायर विभाग खोखला...पालम गांव में भीषण आग... कांग्रेस ने अग्निकांड मामले में BJP और AAP को जमकर घेरा

दिल्ली फायर विभाग खोखला...पालम गांव में भीषण आग... कांग्रेस ने अग्निकांड मामले में BJP और AAP को जमकर घेरा
दिल्ली के पालम गांव में हुए भाषण अग्निकांड के मामले में राजनीति गरमाई हुई है। इसको लेकर राज्य कांग्रेस ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उसने बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरने का काम किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पालम गांव में हुए भाषण अग्निकांड के मामले में राजनीति गरमाई हुई है। इसको लेकर राज्य कांग्रेस ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उसने बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरने का काम किया है। उनका कहना है कि इस इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं बीजेपी और आप के नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए है। इसके के साथ ही उन्होंने कई गंभीर सवाल भी उठाए हैं।

घटना पर क्या बोली कांग्रेस?

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पालम गांव में हुई घटना के बाद जो घटनाक्रम देखने को मिल रहे है। ये बेहद ही चौंकाने वाले हैं। क्योंकि पीड़ित परिवारों को राहत और सहानुभूति देने के बजाय बीजेपी और आप के कार्यकर्ता आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की जान चली गई है, जिसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल थे।

दमकल विभाग पर उठाए सवाल

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि दमकल विभाग घटनास्थल पर देरी से पहुंचा। इसके अलावा हाइड्रोलिक लिफ्ट की स्थिति भी ठीक नहीं थी। इस वजह से राहत कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य की बीजेपी सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेने के बयाज बहाने बनाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने आप की पूर्व सरकार को घेरते हुए कहा कि उसने भी सालों तक इस विभाग को मजबूत नहीं किया है।

खोखला हुआ फायर सिस्टम

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि दिल्ली फायर ब्रिगेड का सिस्टम खोखला हो गया है। पिछले 11 सालों से यह विभाग कर्माचारियों और उपकरण की कमी से जूझ रहा है। जिसके लिए सरकारें जिम्मेदार है। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2012 के बाद से भर्ती नहीं हुई है। इसी कारण पूरा विभाग कमजोर हो गया है।

Created On :   21 March 2026 8:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story