Farsa Baba Death: कौन थे फारस वाले बाबा? जिनकी हत्या से मचा कोहराम, दुर्घटना बताने पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मथुरा में ब्रज के विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की गौ तस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। उनकी मौत के बाद से जनता की आंखो में आक्रोश देखने को मिल रहा है। भारी संख्य में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। इसी बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार (21 मार्च) को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा यह दुर्घटना नहीं, हत्या है। इस सरकार में जीवन रक्षक को ऑखों के सामने मार दिया जा रहा है। गौरतलब है कि बाबा की मौत को पुलिस प्रशासन दुर्घटना बता रही है।
कैमरे पर दावा करने वाले का हुआ बेनकाब
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सारे दावे बेनकाब हो गए हैं। कैमरे सामने बेखौफ होकर बड़े दावे करते थे। उन्होंने कहा, ''अब स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि न सिर्फ गायें, बल्कि गौ रक्षकों को भी ट्रकों से कुचला जा रहा है, मानो बुलडोजर चलाया जा रहा हो, और कहा जा रहा है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी।''
रक्षक ही विनाशक बन गए- अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
उन्होंने वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा "जब रक्षक ही विनाशक बन जाए तो न्याय कैसे होगा? जो रक्षक होने का ढोंग करता है, वह असल में छल करने वाला है। उसकी पहचान होनी चाहिए। जब लोग उसे पहचान लेंगे, तो वह अपने आप हट जाएगा, और सही व्यक्ति सही काम करने के लिए आगे आएगा।"
'फरसा वाले बाबा' की मौत पर पुलिस ने क्या कहा?
'फरसा वाले बाबा' की मौत पर यूपी पुलिस एक अलग ही बयान दे रही है। वह कह रही है कि बाबा हाइवे पर खड़े तभी पीछे से कंटेनर ने उनको टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। यह एक दुर्घटना है। गोवंश तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है।
Created On :   21 March 2026 10:15 PM IST












