UP News: 'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...' बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य का सियासी पारा हाई है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राज्य में बयानबाजियां तेज हो गई हैं। TMC चीफ ममता बनर्जी सूबे की सियासत में सबसे बड़ी खिलाड़ी हैं। इसी बीच यूपी के पूर्व CM और सपा पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा हमें दीदी की जीत पर तनिक भी संदेह नहीं है।
अखिलेश यादव ने ममता की जीत पर क्या कहा?
सपा नेता अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा ''एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और बढ़ जाएगी.'' उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, इसमें ममता बनर्जी और उनके समर्थकों की तस्वीर है, जिसमें वो LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा उठाते हुए विरोध मार्च निकाल रही हैं और बीजेपी का बहिष्कार करने की बात कह रही हैं।''
जंग नहीं होनी चाहिए- सपा नेता
अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के बीच सपा नेता ने शनिवार (21 मार्च) को केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा ''समाजवादी विचारधारा हमेशा युद्ध के विरोध में रही है और शांति की पक्षधर है। पहले ही दिन मैंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के लोग और जो लोग समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं, वे कभी भी जंग के पक्ष में नहीं होते। जंग नहीं होनी चाहिए। एक देश के तौर पर, भारत ने वैश्विक नेता बनने का एक मौका गंवा दिया।
भाजपा स्थिति का राजनीतिक फायदा लेती है- अखिलेश
उन्होंने कहा अगर हमारी सरकार ने जंग के बीच कोई मजबूत तरकीब निकाली होती तो जंग से बचा जा सकता था। अखिलेश ने कहा "मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया, जिससे देश की छवि प्रभावित हुई है। भारतीय जनता पार्टी के लोग कुछ भी नहीं जानतेहैं। वे सिर्फ नफरत फैलाना चाहते हैं और हर स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं।'' जंग की वजह से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है, महंगाई बढ़ रही है और विदेश नीति पूरी तरह फेल साबित हुई है।
Created On :   21 March 2026 11:05 PM IST












