दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष निखिल कुमार

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष निखिल कुमार
जनता दल (सेक्युलर) के नेताओं ने उगादी पर्व के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। जनता दल (सेक्युलर) के नेताओं ने उगादी पर्व के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

जनता दल (सेक्युलर) और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी अपने बेटे व जेडीएस यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार के साथ जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। एचडी कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "उगादी के अवसर पर, मुझे जनता दल (सेक्युलर) की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमार के साथ, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और हमने उन्हें पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।"

निखिल कुमार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, "मुझे नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी साथ थे। उगादी की शुभकामनाएं देने के अलावा, हमारी बातचीत का मुख्य विषय कर्नाटक का बदलता राजनीतिक परिदृश्य रहा। हमने राज्य के विकास और सुशासन के संबंध में एक सार्थक चर्चा की, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि कर्नाटक को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आपसी तालमेल का सुचारू होना कितना महत्वपूर्ण है।"

इससे पहले, एचडी कुमारस्वामी और निखिल कुमार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

एचडी कुमारस्वामी ने बताया, "नववर्ष के अवसर पर जनता दल युवा विंग के नेता निखिल कुमार ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की और उन्हें उगादी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसी प्रकार, बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।"

भाजपा अध्यक्ष के साथ मुलाकात के बारे में निखिल कुमार ने लिखा, "उगादी और हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। उनका युवा नेतृत्व और असाधारण संगठनात्मक कौशल एनडीए को काफी मजबूती प्रदान करेगा और राष्ट्र-निर्माण के मिशन में हमारे गठबंधन का नेतृत्व करेगा। मुझे विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में, एनडीए एक अधिक मजबूत और समृद्ध भारत की दिशा में काम करना जारी रखेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 March 2026 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story