मीडिल ईस्ट तनाव: मध्य इजराइल में दर्जनों ईरानी मिसाइल हमले, सुनाई दिए धमाके ही धमाके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइली हमले किए, जिनसे मध्य इजराइल में धमाके ही धमाके सुने गए। हालांकि इनमें किसी के घायल और किसी तरह के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान से दागी गई मिसाइलों के कुछ समय बाद ही धमाके ही धमाके हुए।
यह भी पढ़े -इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर
दूसरी तरफ ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने राजधानी तेहरान शहर के ऊपर एक अमेरिकी इजराइली हथियार बंद ड्रोन को हवा में ही हमला होने से पहले ही मार गिराया है।
यह भी पढ़े -ईरान की इजरायल पर जवाबी कार्रवाई, दगीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने का आरोप
ईरानी न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। ईरान सेना ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे 127 ड्रोन को तबाह कर दिया है। ईरान के इस दावे से पहसे इजराइली सेना ने तेहरान पर नए हमलों की शुरुआत करने की घोषणा की थी। तेहरानी लोग जोरदार धमाका आवाज सुनने की भी पुष्टि कर रहे हैं।
Created On :   22 March 2026 2:28 PM IST












