पश्चिम एशिया में संघर्ष: इराक का बड़ा दावा,पिछले 24 घंटों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 21 हमले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इराक ने भी पिछले 24 घंटों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 21 हमले करने का दावा किया है। इराक में इराक इस्लाम प्रतिरोध संगठने ये दावा किया है। संगठन दावा करते हुए कह रहा है कि उसने इन हमलों में कई रॉकेट और ड्रोन का यूज किया है। इराक के इस दावे पर अभी तक अमेरिका की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
इससे पहले इराक की राजधानी बगदाद के वेस्टर्न रीजन में जोरदार ब्लास्टों की आवाज सुनाई दी। कई मीडिया की खबरों में इन धमाकों को काफी बड़ा बताया जा रहा है। और ये भी कहा जा रहा है कि ये धमाके अचानक हुए। इराकी सुरक्षा ऑफिसर ने हमलों की जानकारी देते हुए बताया कि
बगदाद इंटरनेशन हवाई अड्डा के नजदीक एक अमेरिकी सैन्य कैंप के पास वायु रक्षा प्रणाली ने दो ड्रोन को हवा में ही रोककर मार गिराया। हालांकि अभी तक इन धमाकों और ड्रोन के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, ये साफ नहीं हो पाया है। सुरक्षा एजेंसियां जांच करने में जुटी हैं।
Created On :   22 March 2026 2:26 PM IST













