America Pakistan Issue: अमेरिकी सांसद तुलसी गाबार्ड के बयान का पाकिस्तान ने दिया जवाब, मिसाइल को लेकर भारत का किया जिक्र

अमेरिकी सांसद तुलसी गाबार्ड के बयान का पाकिस्तान ने दिया जवाब, मिसाइल को लेकर भारत का किया जिक्र
अमेरिका के आरोपों के बाद पाकिस्तान ने इसका जवाब दिया है। जिसमें उसने भारत को बेवजह घसीटने का काम किया है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। अमेरिका के आरोपों के बाद पाकिस्तान ने इसका जवाब दिया है। जिसमें उसने भारत को बेवजह घसीटने का काम किया है। इसके अलावा वह नई दिल्ली में इजरायली राजदूत रुवेन अजार के बयान पर भी भड़क उठा है। उन्होंने अपने बयान में पाकिस्तान को एक 'रोगी देश' देश बताया था।

अमेरिका ने किया ये दावा

गौरतलब है कि अमेरिकी संसद में सांसद तुलसी गाबार्ड ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी परमाणु हथियारों, मिसाइल की लंबी दूरी की क्षमता होने के लिए अमेरिका को इससे खतरा बताया था। इसके बाद अब पाकिस्तान ने अमेरिका के इन दावों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सफाई देते हुए भारत का जिक्र किया है। पाकिस्तान सरकार ने बयान में कहा कि परमाणु कार्यक्रम अपने पड़ोसी और परमाणु-सशस्त्र भारत पर केंद्रीय है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तानी विदेश मंत्री के अधिकारी ताहिर हुसैन अंद्राबी के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने अमेरिका के इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान का बचाव करते हुए कहा, "पाकिस्तान अमेरिकी अधिकारी द्वारा हाल ही में लगाए गए उस आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करता है, जिसमें पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताओं से संभावित खतरे की बात कही गई है।"

भारत के मिलाइस प्रोग्राम पर क्या बोले?

अधिकारी ने आगे बताया कि उनका यह प्रोग्राम पूरी तरह से डिफेंस नेचर का है, जिसका उद्धेश्य देश की रक्षा करना है। साथ ही कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखना है। उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान का मिसाइल सिस्टम भारत के खतरों से निपटन के लिए है। उन्होंने भारत के मिसाइल प्रोग्राम पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत के पास 12000 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल है। इसके लिए उसके पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Created On :   21 March 2026 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story