US-Israel Iran War: 22वें दिन अमेरिका और इजरायल ने किया बड़ा हमला, ईरान के सबसे प्रमुख परमाणु केंद्र नतांज के क्षतिग्रस्त होने की खबर

22वें दिन अमेरिका और इजरायल ने किया बड़ा हमला, ईरान के सबसे प्रमुख परमाणु केंद्र नतांज के क्षतिग्रस्त होने की खबर
22वें दिन अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के सबसे अहम नतांज परमाणु ठिकानों को टारगेट बनाया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट में संघर्ष जारी है। इस जंग का आज 22वां दिन है। जानकारी के मुताबिक, 22वें दिन अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के सबसे अहम नतांज परमाणु ठिकानों को टारगेट बनाया है। ईरानी आधिकारिक न्यूज एजेंसी मिजान ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका और इजरायल ने जबरदस्त हमला किया है। हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि इस हमले में किसी भी तरह के रेडिएशन रिसाव की खबर नहीं मिली है। बताते चले की छिड़ी इस जंग के कारण दुनियाभर के अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है।

सैटेलाइट की तस्वीरें

दरअसल, इससे पहले भी जंग के शुरुआती हफ्ते में इसी परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया था। इसके बाद इस हमले से जुड़ी कुछ सैटेलाइट तस्वीरे सामने आई थी, जिसमें कई बिल्डिंग छतिग्रस्त नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, राजधानी तेहरान से इस परमाणु केंद्र की दूरी करीब 220 किलोमीटर बताई जा रही है। इसे जून 2025 में चले 12 दिनों के संघर्ष के दौरान भी निशाना बनाया गया था।

इस संघर्ष के दौरान पर बनाया निशाना

नतांज परमाणु केंद्र को निशाना ऐसे समय पर बनाया गया है, जब इसके एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा था कि पश्चिम एशिया में वह मिलिट्री ऑपरेशन कम करने की सोच रहे हैं। वहीं, इसके उलट अमेरिका मिडिल ईस्ट में तीन अतिरिक्त युद्धपोतों और लगभग 2500 अतिरिक्त मरीन सैनिकों को भेज रहा है।

फारसी नववर्ष पर हमला

ईरान 20 मार्च को नवरोज यानी फारसी नववर्ष मना रहा था। इस दौरान इजरायल ने वहां पर बड़ा हमला किया। इस दौरान उसके एक प्रमुख गैस क्षेत्र को निशाना बनाया था। इसके बाद इजरायल ने कहा था कि वह अब किसी क्षेत्र को निशाना नहीं बनाने का वादा किया था। वहीं, ईरान ने मौजूदा समय में खाड़ी के प्रमुख तेल और प्राकृतिक गैस पर हमले कर रहा है।

Created On :   21 March 2026 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story