क्या ईरान के आगे झुका अमेरिका?: ईरान के तेल से 30 दिनों के लिए हटाया प्रतिबंध, ट्रंप प्रशासन ने इस कदम के पीछे की बताई वजह

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरान को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाइट हाउस ने ईरानी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की रियायत जारी कर दी है। यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमलों की वजह से दुनियाभर में तेल पर संकट गहराया हुआ है। लेकिन अब ये प्रतिबंध हट जाने से एशिया के देशों में आसानी ने तेल पहुंच सकता है, क्योंकि समंदर के बीच ईरानी तेल का बड़ा भंडार है। वहीं, यह खबर सामने आने के बाद भारतीय रिफाइनरियां भी सक्रिय हो गई है और इसे खरीदने की प्लानिंग कर रही है। बता दें कि इससे पहले तक ईरानी तेल सिर्फ चीन के द्वारा की खरीदे जाते थे, लेकिन अमेरिका के इस कदम के बाद अब भारत भी सीधे तेल खरीद सकता है।
यह भी पढ़े -अमेरिका-इजरायल के खिलाफ ईरान का एक्शन तेज, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच खाड़ी देशों ने तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम
अमेरिका ने क्यों लिया ये निर्णय?
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने व्यापारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिका और इजरायल जंग की वजह से ईरान पर ऊर्जा संकट बना हुआ है, जिसे कम करने के लिए अमेरिका ने अस्थायी तौर पर प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इनके हट जाने से भारतीय तेल रिफाइनरियां ईरानी तेल आयात करने के लिए योजना बना रही है। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों की रिफाइनरियां इस कदम पर विचार कर रही है।
यह भी पढ़े -ईरान ने अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया पर मिसाइली हमला कर दुनिया की चिंता बढ़ाई
इस फैसले पर अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को समुद्र में मौजूद ईरानी तेल की खरीदे के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट देने का फैसला लिया है। जो 19 अप्रैल, 2026 तक अपने पोर्ट पर उतारने तक लागू रहेगा। 28 फरवरी, 2026 को इस जंग की शुरुआत हुई है। इसके बाद से अब तक अमेरिका ने यह तीसरी अस्थायी छूट जारी की है।
ईरान के पास समुद्र में कितना है तेल?
केप्लर के कच्चे तेल मार्केट रिकॉर्ड के मुताबिक, ईरान के पास समुद्र में लगभग 170 मिलियन या 17 करोड़ बैरल कच्चा तेल है, जो मिलिड ईस्ट की खाड़ी से लेकर चीन के नजदीक जलक्षेत्र तक फैले जहाजों पर मौजूद है। कंसल्टेंसी एनर्जी एस्पेक्ट्स ने 19 मार्च को को अनुमान लगाया था कि पानी पर 13-14 करोड़ बैरल ईरानी तेल समुद्र में उपस्थित है। यह मिडिल ईस्ट के 14 दिनों के उत्पादन के बराबर है।
Created On :   21 March 2026 3:08 PM IST













