US-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ट्रंप आया बड़ा बयान, ईरान के खिलाफ 5 रणनीति तैयार, हम लक्ष्य के बिलकुल करीब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका के साथ ईरान की जंग शुरू हुए तीन हफ्ते का समय बीत चुका है। इस दौरान जहां ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने और वहां से गुजरने वाले समुद्री जहाजों पर हमलों के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। इस युद्ध से वैश्विक संकट खड़ा हो गया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा अभी तक यह जंग धीरे-धीरे चला रहे थे। दूसरी तरफ ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद अमेरिकी और ब्रिटिश बेस डिएगो गार्सिया को निशाना बनाया है।
ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या कहा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर दावा करते हुए कहा कि हम अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच चुके हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने बोलते हुए कहा कि इसकी सुरक्षा उन देशों को करनी चाहिए जो देश वहां से तेल ला रहे हैं। आगे ट्रंप ने कहा, "हम अपने ईरान में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के बहुत करीब हैं। अब हम मध्य पूर्व में अपनी कार्रवाई को खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी 5 रणनीति के बारे में बताया। ट्रंप ने कहा पहला ईरान की मिसाइल क्षमता को तबाह करना, दूसरा वायुसेना क्षमता को समाप्त करना और तीसरा परमाणु क्षमता बढ़ने न देना खाड़ी देशों की रक्षा करना।"
ईरान के सर्वोच्च नेता को 3 बार किया खत्म- ट्रंप
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी। इसमें अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों देश मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान और वहां की ऊर्जा संरचना को निशाना बना रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता को 3 बार खत्म कर दिया है। डर के मारे कोई देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार नहीं है।
Created On :   21 March 2026 8:42 PM IST












