PM Modi Iranian President Talk: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की फोन पर बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुद्दे पर क्या हुई बात?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की फोन पर बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुद्दे पर क्या हुई बात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से शनिवार (21 मार्च) को फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ईद-उल-रोज की बधाई दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से शनिवार (21 मार्च) को फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ईद-उल-रोज की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस त्योहारी मौसम में पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि आए। साथ ही पीएम मोदी ने क्षेत्र में महत्वपूर्व बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की है। जो इलाके के लिए खतरा बना हुआ है। इससे वैश्विक आपूर्ति की श्रंखला बाधित होती है।

होर्मुज मार्ग को लेकर ये बात की

पीएम मोदी ने इस बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्र में जहाजों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। साथ ही कहा कि व्यापार के मार्ग खुले और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है, ताकि दुनिया में सामान पहुंचे में कोई परेशानी नहीं आए। उन्होंने इस जंग के दौरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी शुक्रिया अदा किया है। दोनों नेताओं के साथ हुई बातचीत को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए जानकरी दी है।

PM मोदी ने अपनी पोस्ट में क्या कहा?

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बात की और ईद-नौरोज की शुभकामनाएं दीं। हमने आशा व्यक्त की कि यह त्योहारी मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। नौकायन की स्वतंत्रता की रक्षा और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि जहाजरानी मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की।"

Created On :   21 March 2026 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story