ईरान-इजराइल-US युद्ध: इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में किए हमले, हिजबुल्ला ने पलटवार करते हुए रातभर पर किए दर्जनभर हमले ,कई इजराइली रॉकेट को मार गिराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज पश्चिम एशिया संघर्ष का 23 वां दिन है। इलाके में पूरी तरह तनावग्रस्त है। युद्ध दिन प्रतिदिन थमने के बजाय बढ़ रहा है। अमेरिका-इजराइल और ईरान एक दूसरे पर पलटावर करते हुए सैन्य ठिकानों पर जमकर बमबारी और मिसाइल दाग रहे है। आसमान से लेकर जमीन तक हमले हो रहे है और क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन की गरज सुनाई दे रही है।
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय हित को ध्यान में रख, भारत ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान अपनाया संतुलित दृष्टिकोण
इजराइली सेना ने दावे किया है उसने दक्षिणी लेबनान में कई हिजबुल्ला ठिकानों पर जमीनी हमले किए है। जिनमें 10 हिजबुल्ला लड़ाके ढेर हो गए है। हालांकि उसने हमले का स्थल और समय नहीं बताया।
यह भी पढ़े -पश्चिम एशिया में तनाव के चलते लगातार चौथे हफ्ते गिरा शेयर बाजार, निफ्टी-सेंसेक्स पर रहा दबाव
इजराइल ने अपनी रिपोर्ट में कहा खियम और तैयबेह जैसे रणनीतिक शहरों के आसपास भारी संघर्ष हुआ। इजराइली हमलों के जबाव में हिजबुल्लाह ने भी हमले करने का दावा किया है, उसका कहना है कि इजराइल पर रातभर दर्जनभर हमले कर कई इजराइली रॉकेट को मार गिराया।
आपको बता दें ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइली हमले किए, जिनसे मध्य इजराइल में धमाके ही धमाके सुने गए। हालांकि इनमें किसी के घायल और किसी तरह के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान से दागी गई मिसाइलों के कुछ समय बाद ही धमाके ही धमाके हुए।
Created On :   22 March 2026 2:25 PM IST











