Donald Trump News: ईरान के बाद ट्रंप ने अपने दूसरे दुश्मन को लेकर किया पोस्ट, जानें किसका लिया नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते हुए तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप की सरकार को अपने ही देश में राजनीतिक झटका झेलना पड़ रहा है। सुरक्षा विभाग के लिए मांगा गया पैसा संसद के ऊपरी सदन में पास नहीं हुआ है। इसके बाद से ही सियासी हलचल तेज हो गई है और माहौल गर्म हो गया है। इस फैसले के बाद से ही ट्रंप विरोधी दल पर तीखा हमला कर रहे हैं। ट्रंप ने उनको कट्टर वापमंथी करार दे दिया है।
सुरक्षा विभाग में अटका मामला
सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभाग के लिए फंड की मांग की थी, लेकिन यह प्रस्ताव जरूरी समर्थन नहीं जुटा सका। इसे आगे बढ़ाने के लिए तय संख्या में मत चाहिए थे, जो नहीं मिल पाए। नतीजा यह रहा कि विभाग का कामकाज पहले से ही प्रभावित है और हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं।
यह भी पढ़े -IPL में अच्छा प्रदर्शन कर पर्पल कैप जीतने वाले टॉप-5 गेंदबाज, जाने सूची में कितने भारतीय कितने विदेशी
कई बार कोशिश, फिर भी नहीं मिली मंजूरी
ऐसा पहली बार नहीं है जब इस प्रस्ताव को झटका लगा हो। इससे पहले भी कई बार इसे आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार सहमति नहीं बन पाई। विपक्ष का कहना है कि कुछ नीतियों में बदलाव के बिना ही वे इस पर समर्थन नहीं देंगे, खासकर बाहरी लोगों से जुड़े नियमों को लेकर उनकी अलग राय है।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया से सेलेक्ट नर्सिंग अधिकारियों को बांटे नियुक्ति-पत्र ,पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना
हवाई यात्रा पर भी असर
इस खींचतान का असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। सुरक्षा विभाग से जुड़े काम प्रभावित होने के कारण हवाई सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
युद्ध के बीच और पैसे की तैयारी
इधर, पेंटागन भी युद्ध से जुड़े खर्च को लेकर सतर्क है। पीट हेगसेथ ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में संसद से और ज्यादा धन की मांग की जा सकती है, जिससे मौजूदा और आगे के खर्च पूरे किए जा सकें।
Created On :   22 March 2026 7:48 PM IST












