उत्तरप्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया से सेलेक्ट नर्सिंग अधिकारियों को बांटे नियुक्ति-पत्र ,पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया से सेलेक्ट नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र बांटे। सीएम ने ये पत्र रविवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वितरित किए। सीएम ने कहा इन सभी अधिकारियों की राज्य के 13 मेडिकल कॉलेजों में तैनाती की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति-पत्र वितरण के मौके पर नर्सिंग अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया है। आज हम नवरात्र के अवसर पर यह नियुक्ति पत्र वितरित कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी और लोक सेवा आयोग का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़े -सपा नेता रविदास मेहरोत्रा का बड़ा दावा, कहा - उत्तरप्रदेश में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार
इस दौरान सीएम योगी ने पूर्व की राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा 2017 से पहले उत्तरप्रदेश के अंदर स्थितियां बदहाल थीं। 1947 से लेकर 2017 तक इन 70 सालों में प्रदेश में मेडिकल कॉलेज सीमित संख्या में थे, केवल 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, निजी क्षेत्र को मिलाकर कुल संख्या 40 थी। आज इनकी संख्या 81 हो गई है। इस दौारान सीएम ने अपने 9 साल के कार्यकाल की खूब तारीफ करते हुए अपने काम गिनाएं।
Created On :   22 March 2026 6:58 PM IST













