UP politics: जब मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री संजय निषाद, बोले - 'हमारा वोट छीना...लूटने और ठगने का काम किया'

जब मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री संजय निषाद, बोले - हमारा वोट छीना...लूटने और ठगने का काम किया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में एक साल से कम का समय बचा है। विधानसभा सीटों के लिहाज से देश के इस सबसे बड़े राज्य में जीत हासिल करने के लिए सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद एक जनसभा के दौरान मंच पर भावुक हो और फूट-फूटकर रोने लगे।

रविवार को महाराज गुहराज निषाद जयंती पर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने गोरखपुर में निकालकर चुनावी शंखनाद किया। पार्टी की ओर से विशाल मोटरसाइकिल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस रैली की शुरुआत संजय निषाद ने पार्टी कार्यालय से की। वह खुद मोटरसाइकिल चलाते हुए रैली की अगुवाई करते नजर आए।

इसके बाद शहर के दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए संजय निषाद भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने हमारे समाज के लोगों को लूटने का काम किया जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमारा साथ दिया। उन्होंने कहा, 'मेरी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई है, हमारे बच्चों को पीछे छोड़ दिया गया, अपनी पार्टी बनाओ, अपने खड़े होंगे तो पार्टी खड़ी होगी। पिछली सरकारों ने हमको ठगने और लूटने का काम किया, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने निषाद समाज की पीड़ा को समझा और सदन में हमलोगों की मांग को लेकर खड़े रहते हैं।' मंत्री ने आगे कहा, 'मैं अपने समाज से अपील करता हूं कि ठगों और बेईमानों का साथ छोड़ें।'

देखें वीडियो...

Created On :   22 March 2026 9:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story