UP Politics: योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, असली विकास और विस्तार 2027 में

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा शुरू हो गई हैं। इसी बीच सपा पार्टी चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार कैबिनेट विस्तार इसलिए कर रही है ताकि जो रूठे हुए हैं उनको मनाया जा सके।
राज्य में चल रही कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच सपा नेता ने कहा, "असली विस्तार सरकार का और विकास का 2027 में होगा। ये रूठे हुए को मनाने वाला (विस्तार) है। जब बजट पूरा खर्च हो गया है, तब मंत्री बनेंगे" अखिलेश यादव ने कहा कि, सुनने में आ रहा है कि कई विभागों का बजट जल्दी-जल्दी स्वीकृत हो रहा है।
ग्रीन नहीं, बर्बाद कॉरिडोर बनाया- अखिलेश
सपा नेता ने कहा "लखनऊ के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोशिश की होगी कि एक ग्रीन कॉरिडोर बन जाए, लेकिन मुख्यमंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं बनाया, बर्बाद कॉरिडोर बनाया है। ग्रीन कॉरिडोर में पैदल चलने वालों के लिए जगह भी नहीं है। ये मानक के खिलाफ सड़क डिजाइन हुई है।"
गैस सिलेंडर से भरा ट्रक झांसी में गायब हो इस मामले को लेकर सपा नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'झांसी मं गैस सिलेंडर से भरा ट्रक जो गायब हुआ था, वह भाजपा नेताओं ने गायब था। अखिलेश ने कहा सिलेंडर को चोरी करने में भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं का नाम शामिल था, उसके बाद जब ट्रक को वापस किया गया तो बहुत से सिलेंडर में गैस नहीं थी।' यह इन्हीं के लोगों ने किया है।
गोरखपुर हत्याकांड पर क्या बोले सपा नेता?
उन्होंने गोरखपुर हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा वहां तो लॉ एंड ऑर्डर की ही हत्या हो गई है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा सरकार को हटा दें क्योंकि इनके बिना हटे लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं हो सकता। आगे अखिलेश ने कहा आजकर पुलिस एक ही शर्त पर चल रही है इधर हथेली गरम उधर पुलिस नरम
Created On :   22 March 2026 9:31 PM IST












