रुपये को लेकर सियासत तेज: 'सेंचुरी लगेगी, अबकी बार 100 के पार', शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

सेंचुरी लगेगी, अबकी बार 100 के पार, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
देश के सियासी गलियारों में भारतीय रुपयों को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के सियासी गलियारों में भारतीय रुपयों को लेकर हलचल तेज हो गई हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने रपये की कमजोरी को देश की साख और आर्थिक स्थिति से जोड़ते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

संजय राउत ने कहा, "सेंचुरी लगेगी, अबकी बार 100 के पार। मोदी जी कहाँ हैं? वे पश्चिम बंगाल में हैं, ममता बनर्जी को हराने के लिए राष्ट्रपति शासन की तैयारी कर रहे हैं। पीएम मोदी और अमित शाह पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ करने की कोशिश कर रहे हैं, और रुपये की कीमत गिरती जा रही है। मोदी कहते थे कि जब रुपये की कीमत गिरती है तो देश की प्रतिष्ठा गिरती है। अब क्या गिर रहा है?"

उन्होंने आगे कहा, "सरकार चुप है और चुप ही रहेगी। जब रुपया गिरता है, तो सिर्फ मुद्रा ही नहीं गिरती, बल्कि देश की साख और प्रतिष्ठा भी गिरती है। जिस तरह भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है और जिस तरह रुपया दिन-ब-दिन गिर रहा है"

पीएम मोदी पर भी कसा तंज

इतना ही नहीं, बल्कि संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नरेंद्र मोदी अब देश का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। हां, आज युद्ध है, लेकिन क्या कल युद्ध था? रुपया गिरना ठीक उसी समय शुरू हुआ जब पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने।"

राउत ने अपने बयान में प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करते हुए कहा, "मैं उनसे सिर्फ एक ही बात कहना चाहता हूं, 'मोदी जी, अब झोला उठाओ और चले जाइए।"

रुपये की गिरावट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। संजय राउत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में आर्थिक मुद्दों पर बहस तेज है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

Created On :   22 March 2026 2:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story