KC Tyagi News: केसी त्यागी और उनके बेटे ने छोड़ा जेडीयू का दामन, जानें किस पार्टी में हुए शामिल

पहले से लग रहे थे कयास
केसी त्यागी के पार्टी बदलने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। इसी महीने उन्होंने साफ कर दिया था कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के सदस्यता अभियान के दौरान अपनी सदस्यता को आगे नहीं बढ़ाया है। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की बातें तेज हो गई थीं, जिन पर अब पूरी तरह मुहर लग गई है।
बयान के बाद बढ़ी दूरी
ऐसा बताया जाता है कि इस साल की शुरुआत में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की बात कही थी। इस बयान के बाद पार्टी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी। यहां तक कहा गया कि यह साफ नहीं है कि वह अब पार्टी में एक्टिव भी हैं या नहीं। इसी के बाद से उनके और पार्टी के बीच दूरी बढ़ती चली गई।
यह भी पढ़े -योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, यूपीएससी में प्रदेश की तीन बेटियों ने लहराया परचम
लंबे समय तक रहे अहम चेहरा
केसी त्यागी उन नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने पार्टी के गठन के समय से ही अहम भूमिका निभाई है। जब समता पार्टी और जनता दल का विलय हुआ था, उस दौर में जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ वह भी मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभाई और नेतृत्व के साथ करीबी तालमेल बनाए रखा।
Created On :   22 March 2026 5:08 PM IST












