विधानसभा चुनाव 2026: बर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में BJP ने बढ़ाई मजबूत पकड़, इस चुनाव में टीएमसी के सामने बड़ी चुनौती

बर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में BJP ने बढ़ाई मजबूत पकड़, इस चुनाव में टीएमसी के सामने बड़ी चुनौती
2011 में सत्ता बदलाव के साथ ही टीएमसी ने यहां अपनी पकड़ मजबूत की। तब से इस सीट का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। पिछले चुनाव में बीजेपी का वोट परसेंट भी बढ़ा है। लेकिन पारंपरिक वोट बैंक के साथ सीपीआईएम की मौजूदगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 294 विधानसभा सीट वाले पश्चिम बंगाल में बर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट एक अहम सामान्य सीट है। जो बर्धमान जिले में आती है। यहां शहरी और अर्ध शहरी, ग्रामीण मतदाताओं का मिश्रण है। शिक्षित वर्ग, व्यापारी वर्ग, सरकारी कर्मचारी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के वोटर्स चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। मौजूदा समय के सियासी समीकरण में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का दबदबा है। जो कभी वामपंथी राजनीति का गढ़ रहा था। सीपीआईएम का यहां लंबे समय तक प्रभाव रहा । लेकिन 2011 में सत्ता बदलाव के साथ ही टीएमसी ने यहां अपनी पकड़ मजबूत की। तब से इस सीट का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। पिछले चुनाव में बीजेपी का वोट परसेंट भी बढ़ा है। लेकिन पारंपरिक वोट बैंक के साथ सीपीआईएम की मौजूदगी को यहां नकारा नहीं जा सकता।

2021 में इस सीट पर TMC के उम्मीदवार खोकन दास की जीत हुई थी। बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। 2016 के विधानसभा चुनाव में TMC के उम्मीदवार रबी रंजन चट्टोपाध्याय ने जीत का परचम लहराया था।

इस सीट पर TMC मजबूत स्थिति में है, लेकिन पिछले चुनाव में बीजेपी ने जिस तरह इलाके में अपनी मजबूत पकड़ बनाई, उससे यह साफ है कि अबकी चुनाव में कड़ा मुकाबला होना है। वाम दल का कैडर भी सक्रिय है। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानससभा चुनाव 2026 के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की, यहां 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, पहले फेज में 152 सीटों और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

मौजूदा सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं बीजेपी , वाम दल और कांग्रेस नए गठबंधनों और रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 पर सिमट गई थी। अबकी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की सरकार का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। नई सरकार चुनने के लिए समय पर विधानसभा चुनाव हो रहे है। इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ साथ शिक्षा, विकास, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश -केंद्र सरकार संबंध काफी अहम है।

Created On :   22 March 2026 6:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story