Assam Assembly Elections 2026: असम विधासभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, कितने प्रत्याशियों के नाम सूची में

असम विधासभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, कितने प्रत्याशियों के नाम सूची में

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 की नजदीकियों को देखते हुए सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने रविवार (22 मार्च) को उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की है। इसमें 7 सीटों के लिए उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में गोस्साईगांव से जोसेफ हासदा, दोतमा से बिरकांग बोरो, बिजनी विधासभा क्षेत्र से रजत कांति साहा का नाम शामिल किया गया है। इसके अलावा भेरगांव से अंचुला ग्वारा दैईमैरी, मजबात से नारायण अधिकारी, हैफलांग से निर्मल लांगथासा और खैतीगोराह से अमर चंद जैन को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने अब तक कितने उम्मीदवारो का ऐलान किया

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अब तक प्रत्यशियों की 5 सूची जारी कर चुकी है। सबसे पहली लिस्ट में 42 प्रत्याशी थे, दूसरी में 23, तीसरी में 22 और चौथी में 7 के नाम थे। कांग्रेस पार्टी 126 सीटों के लिए 100 से अधिक प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने कुछ सीटें अपने सहयोगी दलों (रायजोर दल) के लिए छोड़ रखी है। आपको बता दें, रायजोर दल (Raijor Dal) असम का एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसे अक्सर "पीपुल्स पार्टी" (People's Party) के नाम से जाना जाता है।

रायजोर को कितनी सीटें मिली

कांग्रेस ने रायजोर को 11 सीटें दी हैं। पार्टी की तरफ से किए गए ऐलान के मुताबिक मानस, दलगांव, ढिंग, कलियाबोर, सिसिबरगांव, तेजपुर, मार्घेरिटा, डिगबोआई, शिवसागर, मारियानी, बोकाखाट विधानसभा में रायजोर दल प्रत्याशी उतारेगा।

पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टियों को कितनी सीटें मिली

असम में विधानसभा की कुल 126 सीट है। यहां पर मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच है। असम में सीएम हिमंत विस्वा सरमा हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में NDA को 75 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, इसमें शामिल दल बीजेपी को अकेले 60 सीटें मिली थी और असम गण परिषद (AGP) को 9 सीटों पर विजय मिली थी। कांग्रेस को 50 और रायजोर को 1 सीट मिली थी।

Created On :   23 March 2026 12:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story