उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2025: 'ये रूठों को मनाने वाला...', योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं पर अखिलेश यादव का तंज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन, इससे पहले राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को रूठों को मनाने वाला विस्तार बताया है।
यह भी पढ़े -उपराष्ट्रपति ने पुणे के निसर्गोपचार आश्रम के 81वें स्थापना दिवस पर योग-नेचुरोपैथी से स्वस्थ भारत पर जोर दिया
योगी कैबिनेट के विस्तार पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
उत्तर प्रदेश कैबिनेट के विस्तार की खबरों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, "असली विस्तार सरकार का और विकास का 2027 में होगा। ये रूठे हुए को मनाने वाला (विस्तार) है। जब बजट पूरा खर्च हो गया है, तब मंत्री बनेंगे।" अखिलेश यादव ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि कई विभागों का बजट जल्दी-जल्दी स्वीकृत हो रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा, "लखनऊ के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोशिश की होगी कि एक ग्रीन कॉरिडोर बन जाए, लेकिन मुख्यमंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं बनाया, बर्बाद कॉरिडोर बनाया है। ग्रीन कॉरिडोर में पैदल चलने वालों के लिए जगह भी नहीं है। ये मानक के खिलाफ सड़क डिजाइन हुई है।"
यह भी पढ़े -राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ बातचीत से 5,055 करोड़ का निवेश और रोजगार सुनिश्चित सीएम मोहन यादव
अखिलेश यादव ने झांसी में गैंस सिलेंडर की चोरी पर बीजेपी को घेरा
इस दौरान अखिलेश यादव ने झांसी में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक गायब होने की घटना पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया है, "झांसी में गैस सिलेंडर का जो ट्रक गायब हुआ था, वह बीजेपी नेताओं ने गायब किया था।" अखिलेश यादव ने दावा किया है कि सिलेंडर ट्रक चोरी में बीजेपी के बड़े-बड़े नेता शामिल थे, जब ट्रक वापस किया गया तो उनमें आधे से अधिक सिलेंडर खाली थे।"
इस दौरान अखिलेश यादव ने गोरखपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि "गोरखपुर में तो लॉ एंड ऑर्डर की ही हत्या हो गई है। जनता से अपील है कि इस सरकार को हटाए बिना लॉ एंड ऑर्डर बेहतर नहीं हो सकता।" अखिलेश यादव ने कहा कि, "पुलिस एक ही सिद्धांत पर काम कर रही है हथेली गरम और पुलिस नरम।" आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने उक्त बातें मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान कही है।
Created On :   22 March 2026 5:27 PM IST












