Bihar Foundation Day 2026: बिहार का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम नीतीश ने भी किया पोस्ट

बिहार का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम नीतीश ने भी किया पोस्ट
बिहार स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति, पीएम और राज्य के मुख्यमंत्री ने बिहार वासियों को हार्दिक बधाई दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के लिए आज का दिन बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज ही के दिन राज्य का स्थापना दिवस है। इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेयलफॉर्म एक्स के जरिए अपनी बात रखी है। तो चलिए जानते हैं सबने क्या कहा है?

प्रेसिडेंट ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे कर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है। मुझे विश्वास है कि राज्य के निवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं राज्य के तथा सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।

पीएम ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है। मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।

सीएम ने भी किया पोस्ट

सीएम नीतीश कुमार ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

Created On :   22 March 2026 10:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story