Delhi Politics: दिल्ली के पालम इलाके में शोक सभा के दौरान BJP और AAP के नेता आपस में भिड़े, विधायक के सिर लगी कुर्सी, बुरी तरह घायल

दिल्ली के पालम इलाके में शोक सभा के दौरान BJP और AAP के नेता आपस में भिड़े, विधायक के सिर लगी कुर्सी, बुरी तरह घायल
राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के नेताओं के बीच भिड़त देखने को मिली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के नेताओं के बीच भिड़त देखने को मिली। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब इलाके में एक दर्दनाक अग्निकांड में कश्यप परिवार के 9 सदस्यों की मौत पर शोक सभा का आयोजन किया गया था। इसमें आप संयोजन और दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

सरकार की नाकामी से गई जानें

इस घटना के अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ा गुस्सा जाहिर किया है और लिखा, "मैं कश्यप परिवार के दुख में शामिल होने गया था, लेकिन BJP कार्यकर्ताओं ने वहां हमें मिलने से रोका, बदसलूकी की और कुर्सियां फेंकीं। इन लोगों में मानवता खत्म हो चुकी है। सरकार की नाकामी से 9 जानें गईं। फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट तक नहीं खुली। लोग घंटों मदद के लिए पुकारते रहे और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।" उनका आगे कहना है कि इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके घर पर गुंडागर्डी करना अमानवीयता की पराकाष्ठा को दर्शाता है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

इस घटना के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह भी मौजूद थे। इस घटना को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक शांतिपूर्ण शोक सभा थी, लेकिन यहां पर बीजेपी विधायक के समर्थकों ने हमला कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के दौरान फेंकी गई एक कुर्सी पूर्व विधायक विनय मिश्रा के सिर पर लगी। इस कारण वे बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना पर उन्होंने पुलिस और उपराज्यपाल से मांग की कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

राज्य गृह मंत्री ने क्या कहा?

वहीं, राज्य के गृह मंत्री आशीष सूद का कहना है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के हादसों पर आशंका जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली में 'सिटी-वाइड फायर सेफ्टी ऑडिट' का बड़ा आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, रिहायशी इलाकों में चल रहे सभी प्रतिष्ठानों की थर्ड पार्टी के एक्सपर्ट्स द्वारा जांच होगी। उनका कहना है, "अब हम हादसों का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें पहले ही रोका जाएगा।"

Created On :   19 March 2026 9:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story