Maharashtra Politics: 'मिडिल ईस्ट की जंग में भारत को ईरान का देना चाहिए साथ' गुड़ी पड़वा के कार्यक्रम में राज ठाकरे ने दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच राज ठाकरे का ईरान के समर्थन में एक बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वह पिछले कई सालों से भारत का साथ देते आ रहा है। उस पर इतने बड़े-बड़े हमले हो रहे है, जिसका भारत को साथ देना चाहिए। उन्होंने यह बयान दादर के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में गुड़ी पड़वा के कार्यक्रम के दौरान दिया है। बता दें कि इस जंग को आज 20वां दिन हो गया है। जिसमें अमेरिका इजरायल का साथ दे रहा है तो वही ईरान अपने दम पर यह जंग लड़ रहा है।
यह भी पढ़े -सरेराह कैब रोककर अभिनेत्री से बदसलूकी और धमकी, खेरवाड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी
'अगले तीन साल तक कोई चुनाव नहीं'
राज ठाकरे का आगे कहना है, "19 मार्च के दिन गुड़ी पड़वा आया। इसी दिन 20 साल पहले इस पक्ष की शुरुआत इसी जगह से की थी। इसे मैं सौभाग्य की बात कहूंगा। अगले तीन साल महाराष्ट्र में चुनाव नहीं हैं, इसलिए कॉन्ट्रेक्टर से पैसे खाने के लिए सभी आजाद हैं।" उन्होंने यह भी कहा, "मैं महाराष्ट्र के लोगों से विनती करता हूं कि इंस्टाग्राम रील्स से बाहर आओ। डांस बार के लक्षण हैं। वहां जैसे व्यस्त हो जाते थे, वैसे इसमें हो जाते हैं। सरकार से आप सवाल ना पूछ सको इसके लिए इन सब में व्यस्त करने का काम हो रहा है। आईपीएल में व्यस्त किया, फिल्मों में व्यस्त किया।"
यह भी पढ़े -आदिवासी और अनुसूचित जाति की छात्राओं को शिक्षा की ओर आकर्षित करने शुरू हुई थी स्कीम, नहीं बढ़ा छात्राओं का एक रुपया उपस्थिति भत्ता
महाराष्ट्र पर इतने लाख का कर्ज
ठाकरे ने बताया, "लोग सोचते हैं कि मोबाइल पर मैंने अपना गुस्सा व्यक्त कर दिया तो अब सड़क पर क्यों आऊं। महाराष्ट्र की इकोनॉमी को 3 ट्रिलियन करना है। महाराष्ट्र पर 11 लाख करोड़ रुपये का कर्जा है। शहर की व्यवस्था देखिए, पिज्जा आधे घंटे में आएगा लेकिन आपको कहीं पहुंचना है तो घंटों लगेंगे।"
Created On :   19 March 2026 10:41 PM IST













