विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी नेताओं का ईडी को लेकर ममता बनर्जी पर हमला, लगाए कई आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता टीएमसी चीफ पर हमलावर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ईडी छापों के दौरान दखल देने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने सही बात बोली है। ममता बनर्जी केवल ED के खिलाफ नहीं हैं, जितने भी संवैधानिक प्रतिष्ठान हैं, वो उनके खिलाफ हैं। ममता बनर्जी लोकतंत्र के खिलाफ हैं, वो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ईडी छापों के दौरान दखल देने पर सर्वोच्च अदालत की टिप्पणी पर कहा,टॉप कोर्ट ने सही कहा है। जो स्वतंत्र एजेंसी है, उसकी जांच में छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा ममता बनर्जी फिर एक बार हारने वाली हैं। भवानीपुर सीट से मैं जीतूंगा, यहां कमल खिलेगा, TMC और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी है, उन्होंने ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा यह सरकार बंगाल को बर्बाद करने वाली है और इस बार के चुनाव में जनता उनको उखाड़ फेंकने का काम करेगी। यह सीट बीजेपी जीतेगी। उन्होंने भवानीपुर सीट से अपनी जीत का दावा करते हुए कहा मैं 25000 से ज्यादा मतों के अंतर से जीतूंगा।
यह भी पढ़े -बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक, पीएम मोदी, पार्टी चीफ, अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
इससे पहले खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव के लिए हर जरूरी काम करता है। बंगाल के अधिकतर पुलिस अधिकारी TMC के वफादार हैं, देश और संविधान के वफादार नहीं हैं और उन्हीं के देखरेख में हर चुनाव में हिंसा होती है। उनके पिछले रिकॉर्ड देखकर सबका ट्रांसफर किया जा रहा है।
Created On :   19 March 2026 3:05 PM IST













