Nishant Kumar: CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में पूरी तरह से दिख रहे सक्रिय, पिता के सपनों को आगे बढ़ाने पर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जब से (जेडीयू) पार्टी की सदस्यता ली है तब से राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय नजर आए हैं। उनके काम काज को लोग सराह रहे हैं, वे राज्य में क्या काम कर रहे हैं इसकी सूचना वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहे हैं। उन्होंने अभी कुछ ही दिनों पहले ही पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है। वह अपने पिता नीतीश कुमार के पद चिन्हों पर चलते हुए सभी तरह की जिम्मेदारीयां उठा रहे हैं।
बुधवार (18 मार्च, 2026) को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ फोटो साझा की थी। इसमें दिख रहा है कि वे पार्टी से जुड़े नेताओं से मिल रहे हैं। बैठकर उनसे बातें कर रहे हैं। निशांत ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, "मैं हर दिन जन प्रतिनिधियों से मिलता हूं। उनके क्षेत्र की विकास की बातें करता हूं।
पिता के सपनों को पूरा करने में लगे निशांत
एक्स पोस्ट में आगे लिखते हैं, "हम मिलकर कैसे पिताजी के सपनों को और मजबूत कर सकते हैं, इस पर हर दिन चर्चा होती है। हम सबका साझा मकसद एक है, बिहार की समृद्धि. बिहारी भाई - बहनों की तरक्की। इसी सिलसिले में मंगलवार को मैंने पटना में कई माननीय विधायकों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी से मुलाकात की।" जय बिहार जय नीतीश कुमार।
निशांत ने पिता की तारीफ की
एक्स पोस्ट में निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "पिछले दो दशकों से अधिक समय से माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार की विकास यात्रा को शून्य से शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने निस्वार्थ जनसेवा की है और अभी भी समृद्ध बिहार बनाने के अपने मिशन पर जुटे हैं। हम सबको मिलकर इस यात्रा को और सशक्त बनाना है। हर बिहारी के चेहरे पर मुस्कान लाना है।"
Created On :   18 March 2026 11:09 PM IST












