Uttar Pradesh News: इफ्तार पार्टी के बाद हुई गिरफ्तारी पर AIMIM नेता ने सरकार पर साथा निशाना, किस कानून के तहत उन्हें डाला गया जेल में

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। ईद-उल-फितर से पहले एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल सोमवार को काशी में गंगा नदी पर एक युवक ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। उसने रोजा रखने वालों को गंगा घाट पर बुलाया था। इस दौरान उसने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ-साथ बिरयानी भी परोसी। इसकी खबर जब पुलिस को मिली तो प्रशानस ने उन सबको गिरफतार कर लिया। इस मामले को लेकर AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) नेता वारिस पठान ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा देश में मुसलमानों के खिलाफ घृणा का दौर लंम्बे समय से चला आ रहा है।
गिरफ्तार करने पर क्या बोले पठान?
वारिस पठान ने कहा रोजे का वक्त हो गया और 14 लोग बोट के अंदर इफ्तार कर रहे हैं और आप उन पर FIR करके जेल में डाल देंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि कानून के किस प्रावधान के तहत आपने इन लोगों के ऊपर FIR दर्ज करके जेल में डाला है। वहां पर कुछ लोग ड्रिंक्स रहे थे उनके खिलाफ केस क्यों नहीं हुआ। इंसानों के जले हुए मांस वहां पर फेंके जा रहे हैं तब कुछ नहीं होता है।
मुसलमान होना गुनाह है- पठान
उन्होंने आगे कहा, ''कोविड काल के दौरान हजारों की संख्या में वहां लाशें फेंकी गईं, सीवरेज का गंदा पानी वहां पर डाला जा रहा है तब कुछ नहीं होता लेकिन मुसलमान सिर्फ वहां पर रोजा खोल लिया तो आपने कहा कि आपने चिकन के टुकड़े फेंके। कुछ नहीं बस बेबुनियाद झूठे इल्जाम लगाओ, मुसलमानों को परेशान करो। दिल्ली के अंदर उत्तम नगर की घटना देखिए क्या हो रहा है। खुलेआम नरसंहार की बात की जा रही है।" कहा जा रहा है कि मस्जिद के सामने गोश फेंक की बात कही जा रही है। खुलेआम हमें धमकाया जा रहा है कि ईद पर खून की होली खेलेंगे की बात की जा रही है।
AIMIM नेता ने सवाल किया इस देश के अंदर क्या मुसलमान होना एक गुनाह हो चुका है? "मुसलमानों को डराया और धमकाया जाएगा और सरकारें खामोश बैठी रहेंगी। क्या नमाज पढ़ने पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी? क्या झूठे केस में फंसाकर मुसलमानों को जेलों में बंद कर दिया जाएगा? बीजेपी और बजरंग दल ये नफरत किस दिशा में लेकर जा रहे हैं, आप सभी इसे खुद देख सकते हैं।" अभी भी अगर सरकार सही वक्त पर सही कदम नहीं उठाई तो देश की सेक्युलरिज्म (पंथनिरपेक्षता) जीरो हो जाएगी। देश के अंदर हर जगह सिर्फ नफरत देखा जाएगा।
Created On :   18 March 2026 8:56 PM IST












