उत्तर प्रदेश: 'आप लोग ईद भी मनाई और रोजा इफ्तार भी कीजिए...' बीजेपी MLC ने गंगा किनारे वायरल वीडियो के मामले में दी प्रतिक्रिया

आप लोग ईद भी मनाई और रोजा इफ्तार भी कीजिए... बीजेपी MLC ने गंगा किनारे वायरल वीडियो के मामले में दी प्रतिक्रिया
वाराणसी से एक हैरान करने वाले वीडियो पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने एक बयान जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। वाराणसी से एक हैरान करने वाले वीडियो पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उनका कहना है कि मां गंगा हमारी श्रद्धा है और उसे हम एक मां की तरह पूजा करते हैं। यह काम जिन लोगों ने भी किया है, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार ने सजा भी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी के जन भावना को ठेस नहीं पहुंचाने चाहिए।

बीजेपी MLC ने क्या कहा?

बीजेपी एमएलसी का आगे कहना है कि आप लोग ईद भी मनाई और रोजा इफ्तार भी कीजिए। इसको लेकर सरकार को कोई दिक्कत है और न ही हिंदू समाज के लोगों को है। लेकिन अपने त्योहार के दिन ऐसा मत करिए कि दूसरे धर्म के लोगों को इससे ठेस पहुंचे। उन्होंने आगे बताया कि यूपी में देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। यहां पर पिछले 9 सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है, जबकि अखिलेश यादव की सरकार में बरेली, मुजफ्फरनगर समेत तमान जनपदों में इस प्रकार की घटनाएं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय था, जब राज्य से लाखों लोगों का पलायन हुआ है।

उन्होंने मुजफ्परपुर दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त वे राजस्थान में थे। भीषण ठंड गिरने की वजह से लोगों ने कब्रिस्तान में शरण ली थी। उस दौरान करीब 50-60 बच्चे ठंड से जूझते हुए मर गए थे।

क्या है मामला?

रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि कुछ मस्लिम समाज के लोग वाराणसी में गंगा में नाव में बैठे हुए हैं। यहां पर कुल लड़कों द्वारा रोजा इफ्तार किया जा रहा था। जिसमें वे बिरयानी खा रहे थे। इस दौरान हड्डियों और अन्य सामान को गंगा में फेंक रहे है। इस प्रकार के आरोप उन लड़कों पर लगाए जा रहे हैं। जिसको लेकर राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है।

Created On :   19 March 2026 12:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story