KC Tyagi: क्या राज्यसभा सीट को लेकर नाराज थे केसी त्यगी आखिल क्यों किया पार्टी से किनारा? बताई दो-तीन वजह

डिजिटल डेस्क, पटना। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी से किनारा कर लिया है। इस बारे में उन्होंने मंगलवार (17 मार्च) को एक चिट्ठी जारी करके जानकारी दी थी। इसी बीच खबरें आ रही थी उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा गया इसलिए वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। केसी त्यागी ने इस बातों का खंडन करते हुए कहा कि राज्यसभा सीट को लेकर हमारे मन में किसी तरह का कोई विचार नहीं था। उन्होंने मैंने एक बार भी राज्यसभा के टिकट के लिए प्रयास किया हो। उन्होंने कहा सीएम नीतीश कुमार ने मुझे 2013 में घर से बुलाकर टिकट दिया था।
केसी त्यागी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा 'मैं JDU का संस्थापक हूं। जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, नीतीश कुमार, मैंने और दिग्विजय सिंह ने मिलकर जेडीयू बनाई थी, तब से मैं इसका सदस्य हूं। लेकिन इस बार के सदस्यता अभियान (Party Membership Campaign) में मैंने हिस्सा नहीं लिया। मेरे रिश्ते CM नीतीश कुमार से और बिहार जेडीयू से जस के तस बने रहेंगे।
त्यागी ने जेडीयू से किया किनारा
उन्होंने कहा, ''22 मार्च को मेरे समर्थकों और साथियों ने विट्ठल भाई पटेल हाउस में एक मीटिंग रखी है। जिसमें फ्यूचर कोर्स ऑफ एक्शन तय किया जाएगा। कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे पर केसी त्यागी ने कहा कांग्रेस पार्टी अपने अवसान पर है। गलत नेतृत्व और गलत रणनीति के चलते ये हर दिन रसातल की तरफ जा रहा है।'' आगे केसी त्यागी ने कहा समाजवादी आंदोलन के लास्ट नेता है नीतीश वह भी अब दिल्ली जा रहे हैं। मेरी JDU में सक्रिय भूमिका कम बची है।
Created On :   19 March 2026 12:33 AM IST












