Priyanka Chaturvedi: सांसद कंगना बोलीं राहुल एकदम टपोरी... महिलाएं उनसे बहुत अनकंफर्टेबल, UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या दिया जवाब?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज सांसद कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वह अपने बयानों के चलते खबरों में बनी हुई हैं। कंगना ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पटी की है। उन्होंने कहा राहुल को देखकर कई महिलाएं असहज महसूस करती हैं। उनके इस बयान पर UBT (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जवाब देते हुए कहा राहुल पर ऐसे आरोप लगाना हास्यपद है।
वह राजनीतिक विचारधाराओं से असहमत- चतुर्वेदी
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा मैं ये कह सकती हूं कि राजनीतिक विचारधाराओं (Political Ideologies) में असहमति हो सकती है लेकिन राहुल गांधी के प्रति इस तरह से बोलना गलत है। कंगना रनौत ने कहा कि वे राहुल गांधी से असहज महसूस करती हैं। मैंने राहुल गांधी जी के साथ 10 साल काम किया है और भले ही मेरी राह अलग हो गई हो लेकिन मैंने महिलाओं के प्रति उनका सम्मान और कमिटमेंट देखा है।
राहुल पर ये आरोप लगाना बिल्कुल गलत- प्रियंका गांधी
उन्होंने आगे कहा, ''दूसरी बात ये है कि वो खुद ऐसे परिवार से हैं जहां वीमेन लीडरशिप रही। खुद इंदिरा गांधी जी हों, सोनिया गांधी हों या प्रियंका गांधी वाड्रा हों। उनका इस तरीके का आरोप लगाना कहीं न कहीं हास्यास्पद लगता है। आप राजनीतिक असहमति जताएं, कड़ी से कड़ी निंदा करें लेकिन ये आरोप लगाना बिल्कुल ही गलत है।''
सांसद कंगना रनौत ने कहा, ''राहुल गांधी को देखकर हम महिलाओं को बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल फील होता है क्योंकि एकदम टपोरी की तरह वो आते हैं। कोई इंटरव्यू दे रहा होता है तो उनको वो एक तरह से हूटिंग कॉल करते हैं। आजा, आ जा।" इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बहन प्रियंका के व्यवहार से कुछ सीखना चाहिए उनका बर्ताव कितना अच्छा है।
Created On :   18 March 2026 9:46 PM IST












