विधानसभा चुनाव 2026: चुनाव शुरु होते ही असम में कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी, प्रियंका गांधी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में 9 अप्रैल को एक चरण में विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले एक के बाद एक -एक कर कांग्रेस नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है, कांग्रेस नेता नवज्योति तालुकदार ने वाइस प्रेसिडेंट, AICC मेंबर और इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले असम कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे में लिखा है ,आज बहुत दुख के साथ, मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस के सभी पदों, खास अधिकारों और प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहा हूं। पूर्व कांग्रेस नेता नवज्योति तालुकदार ने कहा मैं असम जाकर ज्वाइन करूंगा आज हमारे सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हमारी असम के मुख्यमंत्री से बात हुई है।
यह भी पढ़े -असम रेलवे ने कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए फुरकटिंग-न्यू तिनसुकिया दोहरीकरण परियोजना को आगे बढ़ाया
असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बीजेपी में शामिल होने के मीडिया के सवाल के जवाब में कहा मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे बुलाया गया है। MP प्रद्युत बोरदोलोई ने 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफों को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया, उन्होंने कहा मुझे लगता है कि वे टिकट बंटवारे को लेकर परेशान थे और काश हमें इस बारे में बात करने का मौका मिलता।
कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफे पर कहा कांग्रेस नेतृत्व ने सहानुभूति नहीं दिखाई। मैं बहुत अकेला हो गया था। इसलिए मुझे ये फैसला लेना पड़ा। हां मैंने AICC अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़े -असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने दिया इस्तीफा
AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा हमारी पार्टी बहुत छोटी है और हम बहुत कम सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि हम 25-27 पर ही खत्म हो जाएंगे... मुझे लगता है कि कांग्रेस के पास कोई स्ट्रेटेजी नहीं है। कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर परफॉर्म नहीं कर सकती, मुझे लगता है कि इस बार उनकी स्थिति अच्छी नहीं है।
Created On :   18 March 2026 2:14 PM IST












