Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने दिया इस्तीफा

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने दिया इस्तीफा
असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति पारा हाई होते हुए नजर आ रहा है। इस बीच कांग्रेस के लिए बड़ी दुख की खबर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति पारा हाई होते हुए नजर आ रहा है। इस बीच कांग्रेस के लिए बड़ी दुख की खबर सामने आई है। वहां पर पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। नगांव लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व मंत्री प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। इसके बाद सूत्रों का कहना है कि वह जल्द से जल्द बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। इस वजह से राज्य की राजनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पत्र में सांसद ने क्या लिखा?

कांग्रेस सांसद बोरदोलोई ने पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा सौंपते हुए पार्टी से अलग होने का ऐलान किया है। प्रद्युत त्याग पत्र लिखते हुए कहा, "अत्यंत दुख के साथ, मैं आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देता हूं।"

कांग्रेस में प्रद्युत बोरदोलोई की पकड़?

प्रद्युत बोरदोलोई दशकों से असम कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं। उनके राजनीति करियार की शुरुआत 1998 में मार्घेरिटा सीट से हुई थी, यहां से वे पहले बार विधायक चुनकर आए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें 2001 से 2015 तक राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें असम के ऊपरी भाग में कांग्रेस के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक माना जाता था। इसके अलावा उन्होंने संगठन और सरकार दोनों जगहों पर कई बड़ी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नगांव सीट से जीत कर अपनी राजनीति पकड़ को और मजबूत किया था।

Created On :   17 March 2026 11:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story