राज्यसभा चुनाव में 'दगाबजी' पड़ी भारी: ओडिशा में BJP के फेवर में क्रॉस वोट करने पर कांग्रेस ने तीन विधायकों को किया निलंबित

ओडिशा में BJP के फेवर में क्रॉस वोट करने पर कांग्रेस ने तीन विधायकों को किया निलंबित
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ओडिशा में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ओडिशा में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इससे नाराज कांग्रेस ने अब अपने बागी विधायकों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, कांग्रस ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के पक्ष में वोट देने वाले तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है।

कांग्रेस ने तीन विधायकों को निलंबित किया

इस बारे में ओडिशा कांग्रेस के मीडिया सेल प्रभारी अरबिंद दास ने बताया कि यह निर्णय पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के हितों के खिलाफ काम किया और अब उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कराई जाएगी। इसके लिए पार्टी स्पीकर को जल्द ही नोटिस भेजेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि इन विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत इन लोगों को विधानसभा से बाहर किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाईकमान ने इस कदम की सराहना की है और यह जरूरी भी था।

बीजेडी के 8 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

मालूम हो कि, ओडिशा में विपक्ष के साझा उम्मीदवार दत्तेश्वर होता की हार में भी भूमिका रही। बीजेडी के 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। होता को बीजेडी ने उतारा था, जबकि कांग्रेस ने उनके समर्थन की घोषणा की थी। कांग्रेस का मानना है कि इस तरह का ऐक्शन बिहार और हरियाणा में भी लिया जा सकता है। बिहार में विपक्षी उम्मीदवार को हार मिली, जबकि वह आसानी से जीत सकता था।

हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली, लेकिन पार्टी की रणनीति कमजोर पड़ती नजर आई। यहां 5 विधायकों ने पार्टी से अलग रुख अपनाया और क्रॉस वोटिंग की। इसके अलावा 4 वोट अवैध करार दिए गए। 37 सीटों वाली कांग्रेस के उम्मीदवार को महज 28 वोट मिले। पार्टी अब पड़ताल कर रही है कि हरियाणा और बिहार में किन नेताओं ने उसके उम्मीदवार को वोट नहीं दिया।

Created On :   17 March 2026 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story