Rajya Sabha Elections Results: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोप पर JDU प्रवक्ता ने दिया करारा जवाब, एडी सिंह की हार का कारण वही

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा की खाली हुई सीटों के लिए 16 मार्च (सोमवार) को चुनाव हुआ। बिहार की 5 सीटे खाली हुई थी अब उन पर NDA का कब्जा है। RJD से एडी सिंह प्रत्याशी बनाए गए थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा क्योंकि महागठबंधन के विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचे। परिणाम आने के बाद विपक्ष ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके इस बयान को लेकर जेडीयू पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने उन्हें करारा जवाब दिया है।
नीरज कुमार ने क्या कहा?
जेडीयू प्रवक्ता ने तंज भरे लहजे में कहा "राज्यसभा चुनाव में एनडीए की शानदार विजय और महागठबंधन की शर्मनाक विजय हुई है, जिसके नेतृत्व कर्ता तेजस्वी यादव थे। आगे कहा वे बिहार से फरार हो गए हैं और आरोप हम पर लगा रहे हैं कि उनके विधायकों को डराया गया और धमकाया गया लेकिन उन्होंने ऐसा कोई साक्ष्य पेश नहीं किया।"
तेजस्वी यादव हार के कारक
नीरज कुमार ने आगे कहा "आप महागठबंधन के घटक दल AIMIM को अपना उम्मीदवार नहीं बनाने दिया और धनबल वाले को उम्मीदवार बनाया होटल के बिल का भुगतान किसने किया? गैस की किल्लत की जो बात उठा रहे थे, वहां होटल में क्या विधायकों को लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर खिलाया गया? इन तमाम बातों की जानकारी दीजिए" उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पूर्व में भी कह चुकी है कि तेजस्वी यादव हार के कारक हैं।
Created On :   17 March 2026 10:35 PM IST












