PM Modi and Eknath Shinde Meet: PM मोदी और डिप्टी सीएम की मुलाकात, मिडिल ईस्ट संघर्ष समेत देश के इन मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात हुई। यह मुलाकात नई दिल्ली में 17 मार्च को हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध, देश की आंतरिक स्थिति और राज्य से जुड़े मुद्दों अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। इस मुलाकात के दौरान शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी को आश्वासन दिया है कि उनकी पार्टी इस युद्ध जैसी स्थिति में एनडीए के सहयोग दल होने के नाते प्रधानमंत्री की भूमिका का पूरा समर्थन करती है। यह बता उन्होंने मीटिंग के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
यह भी पढ़े -PM मोदी और UAE के राष्ट्रपति की फोन पर बातचीत, क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर बनी गई सहमति?
राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
डिप्टी सीएम ने इस दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचन की है और कहा, "खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति के दौरान भारत में झूठा प्रचार कर राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रविरोधी है। कुछ लोग पाकिस्तान में सुर्खियां बटोरने के लिए बयान देते हैं। बालासाहेब के लिए देश पहले और राजनीति बाद में होती थी, और आज हम उन्हीं के विचारों पर आगे बढ़ रहे हैं।"
कोविड काल को किया याद
एकनाथ शिंदे ने आगे बताया कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री ने कुवैत, दुबई और मस्कट में फंसे नागिरकों की सुरक्षित घर वापसी हुई है। जिसमें मुंबई और पुणे के लोग शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कोविड काल को याद करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में पीएम मोदी ने खाड़ी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए थे। जिसकी कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री मार्ग से भारत के दो तेल टैंकर सुरक्षित देश पहुंचे हैं। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े -'वोकल फॉर लोकल' का कमाल, कश्मीरी पश्मीना शॉल विदेश तक पहुंचे, जम्मू के बुनकर ने जताई खुशी
विपक्ष के रवैये पर दी प्रतिक्रिया?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने आगे बताया, "विपक्ष युद्ध जैसी स्थिति का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। देश में गैस की कमी को लेकर कांग्रेस और अन्य दल अफवाहें फैला रहे हैं, जिससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिलता है।" उन्होंने आगे दावा किया और कहा कि राज्य में किसी तरह की गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं है। इस मामले में सरकार सतर्कता से कार्य कर रही है।
Created On :   18 March 2026 12:19 AM IST












