AIUDF Candidate List: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AIUDF ने जारी की दूसरी लिस्ट, इतने नेताओं के नाम किए शामिल

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AIUDF ने जारी की दूसरी लिस्ट, इतने नेताओं के नाम किए शामिल
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मौर्चा (AIUDF) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मौर्चा (AIUDF) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने 12 नेताओं पर भरोसा जताया है। इससे पहले पार्टी ने 9 मार्च को पहली लिस्ट जारी की थी। इस दौरान 9 नेताओं के नामों का ऐलान किया था।

मौजूदा तीन विधायकों पर जताया भरोसा

एआईयूडीएफ ने अपनी दूसरी लिस्ट में मौजूदा तीन विधायकों पर भरोसा जताया है। जिसमें गोलपारा पूर्व से हाफिज बशीर अहमद, धुबारी से नजरुल हक और चेंगा से अशरफुल हुसैन का नाम शामिल है। इनके अलावा, एआईयूडीएफ चीफ और पूर्व विधायक बदरुद्दीन अजमल भी बिन्नाकंडी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। अन्य नेताओं की बात करें तो दलगांव सीट से मजीबुर रहमान, समागुरी से अब्दुल अजीज, बिजनी से मुसुखा बसुमतारी, राहा से मुकुट दास और रामकृष्ण नगर सीट पर तालकदार के नाम की घोषणा की है।

पार्टी प्रमुख ने क्या कहा?

एआईयूडीएफ अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। वह किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हालांकि, पार्टी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। पार्टी चीफ बदरुद्दीन अजमल पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में 25-30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। बता दें कि राज्य में एक ही फेज 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होंगे। इसके नतीजे 4 मई, 2026 को जारी किए जाएंगे।

राज्य में मौजूदा विधायक

असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 26 मई, 2026 को समाप्त होने वाला है। पिछले चुनाव (2021) में बीजेपी ने कुल 93 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 64 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि, उसके सहयोगी दल एजीपी के 9, यूपीपीएल के 7 और बीपीएफ के तीन विधायक है। वहीं कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15, और सीपीआई (एम) का एक विधायक है, जबकि एक निर्दलीय विधायक है।

Created On :   17 March 2026 7:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story