Gorakhpur Murder Case: गोरखपुर हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने CM योगी पर जमकर हमला बोला, उत्तर प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के गोरखपुर हत्याकांड को लेकर सपा पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने CM योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा मंगलवार को तड़के सुबह पूर्व पार्षद राजकुमार सिंह की 4 अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी इस पर हमारी सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा योगी सरकार में माफियाओं का राज चल रहा है कोई भी किसी को गोली मार दे रहा है। गौरतलब है कि गोरखपुर सीएम योगी का गृह क्षेत्र है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सपा चीफ ने लिखा “उप्र में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है। मुख्यनगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेखौफ अपराधियों को किसका आश्रय प्राप्त है। जनता समझदार है।”
योग के गृह क्षेत्र में दिन दहाड़े हत्यारे काम को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है। बदमाश बेखौफ होकर कत्ल कर रहे हैं, इससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी हत्या को लेकर सपा नेता ने योग को आड़े हाथों लिया है। वे लगातार कानून व्यवस्था पर हमला बोल रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले पूर्व पार्स राजकुमार चौहान को 4 अज्ञात लोगों ने गोलियों से भून दिया। गोली लगने के बाद वह 100 मीटर अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन वे बच नहीं सके। वारदात को अंजम देने वाले बदमाशों को पुलिस जल्द पकड़े का भरोसा दे रही है।
Created On :   17 March 2026 11:21 PM IST












