Bihar News: JDU नेता केसी त्यागी ने पार्टी से किया किनारा, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर क्या दी प्रतिक्रिया

JDU नेता केसी त्यागी ने पार्टी से किया किनारा, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर क्या दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी रहे केसी त्यागी ने बड़ा निर्णय ले लिया है। उन्होंने मंगलवार (17 मार्च) को एक पत्र जारी कर पार्टी से किनारा करने की बात कही। उन्होंने कहा बिहार के नेता नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। मेरी सक्रिय भूमिका वहां (जेडीयू) कम हो गई है। केसी पार्टी में मुख्य महासचिव (2003-2024) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

पार्टी की मेंबरशिप रिन्यू में नहीं लिया हिस्सा

एक न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा 50 साल तक हम साथ थे। इस बार जब पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है उसमें मैंने अपनी मेंबरशिप रिन्यू (सदस्यता को आगे बढ़ाना) नहीं कराई लेकिन हमारे रिश्ते पहले की तरह ही अच्छे बने रहेंगे।

उन्होंने कहा 22 मार्च को मैं अपने साथियों के साथ दिल्ली के मावलंकर हॉल में मिलने वाला हूं। केसी त्यागी ने आगे कहा, "रिश्ता बिगड़ा नहीं है कुछ भी असल में समाजवादी आंदोलन के अंतिम नेता नीतीश कुमार बचे थे। अब बिहार की राजनीति से दिल्ली आ रहे हैं। फिर जो पुराने साथी थे उनकी संख्या कम हो गई है मेरी उस तरह की सकारात्मक और सक्रिय भूमिका वहां (जेडीयू) कम बची है। अब मैं यूपी में भी खुद को एक्टिव करना चाहता हूं।"

जेडीयू नेता ने कहा जय प्रकाश जी के आंदोलन में फिर जनता पार्टी लोकदल में फिर कर्पुरी जी के नेतृत्व में हमने साथ राजनीति की। मैंने पार्टी (जेडीयू) से इस्तीफा नहीं दिया है मैंने सिर्फ सदस्यता के अभियान में भाग लेने से मना किया है।

भारत रत्न देने की की थी मांग

गौरतलब है कि केसी त्यागी पार्टी (JDU) से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह चौधरी चरण सिंह और लोहियावादी समाजवाद के समर्थक हैं। 2003 में समता पार्टी के विलय के बाद से जेडीयू से जुड़े। त्यागी बिहार के CM नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात कर चुके हैं। लेकिन अब वह एक अलग ही राह पकड़ चुके हैं।

Created On :   17 March 2026 9:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story