बजट सत्र का दूसरा चरण: आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में मिनिमम बैलेंस पेनल्टी खत्म करने का रखा प्रस्ताव, कहा गरीबी के लिए पैसे लेना बंद करे बैंक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज राज्यसभा की कार्यवाही में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा आज संसद में मैंने मिनिमम बैलेंस पेनल्टी खत्म करने का प्रस्ताव रखा ताकि बैंकिंग सिस्टम लोगों से उनकी गरीबी के लिए पैसे लेना बंद कर दे।
यह भी पढ़े -राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाई आम लोगों की रोजमर्रा की चिंताएं, व्यावहारिक सुधारों का दिया सुझाव
आपको बता दें आप सांसद ने राज्यसभा में आम जनता से रोजमर्रा से जुड़े तीन मुद्दों को उठाकर सरकार से सुधार लागू करने की मांग की। इनमें पति-पत्नी के लिए वैकल्पिक संयुक्त इनकम रिटर्न दाखिल करने की व्यवस्था, घायल सैनिकों की दिव्यांगता पेंशन पर पूरी तरह टैक्स राहत और बैंक खातों में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने को खत्म करना शामिल थे।
यह भी पढ़े -कनाडा-स्विट्जरलैंड का उदाहरण देकर राघव चड्ढा ने संसद में उठाई 'राइट टू रिकॉल' व्यवस्था की मांग
आप नेता ने कहा पति-पत्नी को अलग-अलग आयकर रिटर्न दाखिल करने से उनके परिवारों को नुकसान होता है जहां दोनों की आय बराबर नहीं होती। परिवार में एक की अधिक और एक की आय कम होने से अधिक कमाने वाले बोझ पड़ता है, उन्होंने अमेरिका और जर्मनी का उदाहरण देते हुए कहा इन देशों में पति-पत्नी को संयुक्त रूप से आयकर दाखिल करने की अनुमति है, जिससे टैक्स स्लैब का अच्छा लाभ मिलता है और परिवार पर कुल कर बोझ कम हो सकता है। भारत में भी वैकल्पिक संयुक्त फाइलिंग लागू करने से परिवारों को आर्थिक रूप से मदद के साथ राहत मिलेगी। आपको बता दें इससे पहले आप सांसद ने मोबाइल रिचार्ज ना कराने पर एक साल तक कॉल सेवाएं जारी रखने की मांग उठाई थी।
आप सांसद का कहना है कि इन तीनों मुद्दों से देश के करोड़ों लोगों पर सीधा असर पड़ता है। चड्ढा ने मांग की इनमें नीतिगत बदलाव से व्यवस्था अधिक न्यायसंगत और मानवीय बन सकती है।
Created On :   17 March 2026 3:44 PM IST












