Rajya Sabha Elections Results 2026: RJD उम्मीदवार एडी सिंह ने राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा पर बोला हमला, बीजेपी ने की हॉर्स ट्रेडिंग

RJD उम्मीदवार एडी सिंह ने राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा पर बोला हमला, बीजेपी ने की हॉर्स ट्रेडिंग

डिजिटल डेस्क, पटना। राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार (16 मार्च) को वोटिंग हुई। इसमें में RJD उम्मीदवार एडी सिंह की हार हुई है। बिहार में राज्यसभा के एक प्रत्याशी को जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए था। लेकिन विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार को सिर्फ 37 वोट ही मिल सके। महागठबंधन के 4 विधायकों ने मतदान नहीं किया। वोट से वंचित रहने वाले विधायकों में एक आरजेडी के और तीन कांग्रेस के हैं। हार के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार का बयान सामने आया है।

आरजेडी प्रत्याशी एडी सिंह ने क्या कहा?

पत्रकारों से बात करते हुए प्रत्याशी एडी सिंह ने कहा बड़ी विचित्र बात है हम जीतकर हार गए हैं। हमारे पास पर्याप्त विधायक थे, हॉर्स ट्रेडिंग (राजनीतिक सौदेबाजी) हुई है। चार विधायक नहीं पहुंचे हैं। वो हमारे गठबंधन के थे वो जहां भी चले गए इसलिए जीत नहीं पाए। एक सवाल पर कहा कि जब सारे कैंडिडेट ने वोट दे दिया है तो हम क्या प्रोटेस्ट करेंगे?

एनडीए बड़े अंतर से जीतेगा- संजय कुमार झा

राज्यसभा चुनाव पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "यह शुरू से ही साफ था कि NDA बड़े अंतर से जीतेगा। हमारे नेता, हमारे CM, नीतीश कुमार, अब राज्यसभा जा रहे हैं। मैं एनडीए के सभी पांचों सदस्यों को जीत की बधाई देता हूं और खासकर नीतीश कुमार को जो राज्यसभा जा रहे हैं।"

सीएम नीतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा, "उनके पास बहुत ज्यादा विधायी अनुभव है। जब वे वहां जाएंगे, तो बिहार के मुद्दे जरूर उठाएंगे। बिहार में जो सरकार बनेगी, उसे नीतीश कुमार गाइड करेंगे। जब हाउस सेशन में होगा, तो वे दिल्ली में रहेंगे और नहीं तो, वे पार्टी के लिए काम करने के लिए पटना में रहेंगे और जरूरत के हिसाब से सरकार को गाइड करते रहेंगे।"

कांग्रेस के इन विधायकों ने नहीं डाला वोट

वाल्मीकि नगर सीट से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा,फारबिस गंज के विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं किया।

Created On :   16 March 2026 11:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story