विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में EC का बड़ा एक्शन,कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया, नए अधिकारियों को मिली जिम्मदारी

पश्चिम बंगाल में EC का बड़ा एक्शन,कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया, नए अधिकारियों को मिली जिम्मदारी
बीजेपी और जेयूपी ने चुनाव आयोग की कार्यवाही को सही ठहराया , जबकि TMC और सपा ने उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए उच्च अधिकारियों पर बड़ा एक्शन लिया। कई अधिकारियों को हटा दिया है कई नए अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है। ईसी के इसी एक्शन पर बीजेपी और जन उन्नयन पार्टी के नेता गदगद हो रहे है, जबकि टीएमसी और कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग की कार्यवाही को बदले की भावना बताकर निशाना साध रहे है। बीजेपी नेताओं ने कई थानेदारों को बदले जाने की मांग चुनाव आयोग से की है, ईसी के एक्शन को भाजपा नेता इनपुट मिलने के आधार पर सही ठहरा रहे है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा चुनाव आयोग के पास सही जानकारी है इसलिए उन्होंने यह किया, थानेदारों को भी बदलना चाहिए, चुनाव आयोग से हमें उम्मीद है कि सही तरह से चुनाव होगा। पहले पुलिस, प्रशासन को तटस्थ कर लें, उन्होंने बहुत बदलाव किए हैं, मेरी उम्मीद है कि नामांकन की तारीख से पहले सब(सीटों के बारे में) फाइनल हो जाएगा।

आपको बता दें चुनाव आयोग ने सिद्ध नाथ गुप्ता (IPS -1992) को DG और IGP, पश्चिम बंगाल सरकार (इंचार्ज) के तौर पर पोस्ट किया गया। जबकि अजय कुमार नंद (IPS -1996) को कमिश्नर, कोलकाता पुलिस के तौर पर पोस्ट किया गया। वहीं नटराजन रमेश बाबू (IPS -1991) को DG, करेक्शनल सर्विसेज के तौर पर पोस्ट किया गया। और अजय मुकुंद रानाडे (IPS -1995) को ADG और IGP (लॉ एंड ऑर्डर) के तौर पर पोस्ट करने का आदेश दिया है।

जन उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव पर कहा दो चरण में चुनाव हो रहा है। शांतिपूर्ण चुनाव होना चाहिए। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना को उनके पदों से हटाने पर उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए ये निर्णय लिया। यह सही निर्णय है।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा यह तो चुनाव आयोग ने तय किया है, ये अफसर बहुत पक्षपाती हैं, इन्हें हटाना ही सही है। चुनाव आयोग ने सही काम किया। जो अफसर ED की छापेमारी में बाधा डालने जाएं ऐसे अफसरों को रखकर चुनाव कराना क्या सही होगा? ममता बनर्जी जिसे DGP, या मुख्य सचिव बनाती हैं उन्हें अपने पार्टी के सदस्य के रूप में इस्तेमाल करती हैं, ये TMC के दोस्त हैं, ये TMC के प्रशासनिक मित्र हैं। भाजपा पूरी तरह तैयार है, पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी।

TMC सांसद सौगत रॉय ने बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना को उनके पदों से हटाने पर कहा, मेरे अनुसार ये गलत कदम है।पश्चिम बंगाल के खिलाफ कदम है। इससे चुनाव परिचालन और भी मुश्किल हो जाएगी। साथ ही सपा सांसद अखिलेश यादव ने भी ईसी के एक्शन पर सवाल उठाए।

Created On :   16 March 2026 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story